महागामा: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महागामा मंडल कार्यालय में पार्टी की स्थापना दिवस महागामा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल के अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बहुत ही संघर्षपूर्ण व गौरवशाली रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को जाता है । कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को मोबाइल व अन्य उपकरणों के माध्यम से सुना गया। मौके पर कुँवर गोपाल सिंह,पप्पू ठाकुर, मंडल महामंत्री पवन शाह, अशोक यादव उपाध्यक्ष शशिकांत पोदार,प्रभात विमला जायसवाल मंत्री मुन्ना झा ,विनोद महतो कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल मीडिया प्रभारी राजाराम राउत युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन महतो एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम रविदास किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, मैथिलीशरण गुप्ता, सतीश झा, निर्मल केसरी,जय कांत मालाकार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।