लिट्टीपाड़ा: जबरदाहा पंचायत में गुरुवार को भाजपा मंडल बिचामहल इकाई की ओर से मंडल कार्यसमिति का बैठक मंडल अध्यक्ष तरुण साहा के अध्यक्षता में आयोजित की गयी । बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा नेता हिसाबी राय मौजूद थे! साथ ही राय ने मंडल में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहाँ की मंडल में हर पंचायत से लेकर बूथ तक संगठन को मज़बूद बनाना है! मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जन जाती मोर्चा दानिएल किस्कु, भाजपा नेता साहेब हांसदा, अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास,भाजपा जिला मंत्री जामु मरांडी ,प्रखंड महामंत्री गणेश मंडल,हिरणपुर मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सेन, युवा मोर्चा महामंत्री बिकाश साहा, विक्रम साहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू ठाकुर, राम सेन, अजय सिंह, बिजय भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।