मेदिनीनगरः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी दिलीप सैकिया कल मेदिनीनगर पहुंचेंगे। इनके साथ असम के राज्यसभा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा जी एवं प्रदेश महामंत्री सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी आदित्य प्रसाद साहू भी आ रहें हैं। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने दी।
उन्होंने कहा कि दिलीप सैकिया जी सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत स्थित बड़कागांव बूथ पर शक्ति केंद्र एवं बुथ समिति की बैठक करेंगे।साथ ही साथ सदर प्रखंड के ही चियांकी में कोरोना पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिलीप सैकिया जिला कार्यालय में जिले की एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे।जिसमें जिले के सभी सांसद,सभी विधायक,प्रदेश के पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी पूर्व जिला अध्यक्ष,जिले के सभी पदाधिकारी,सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया का पलामू आना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।उनके आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत एवं कार्यक्रमों की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं और संभवतः कल शाम शाम तक लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।