मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह मंडप में शनिवार को भाजपा द्वारा कोविड 19 की चुनौती पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बिक्रम कुमार सिंह व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह ने किया। संगोष्ठी में कोविड 19 की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कोविड वैक्सीन लेने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने की बात पार्टी नेताओं ने कही। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज कोविड वैक्सीन लगाने को लेकर कई तरह की अफवाहों के कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोग वैक्सीन लेने से डर रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा 18 वर्ष के बाद सभी को कोविड वैक्सीन का डोज उपलब्ध रहने के बावजूद शत प्रतिशत लोग वैक्सीन नहीं ले रहें हैं। आगे उन्होंने कहा कि वैक्सीन से कोई क्षति नहीं है। इसलिए बढ़-चढ़कर कोविड वैक्सीन लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि प्रखंड क्षेत्र के लोग शत प्रतिशत वैक्सीन ले सकें। इस अवसर मृत्युंजय कुमार सिंह इटखोरी के अलावे पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, महेंद्र कुमार नायक, सुधीर कुमार सिंह, अच्छुत कुमार सिंह, डीएन प्रसाद, सुभाष पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता देवी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, नंदलाल गुप्ता के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।