गोड्डा: राज्य सरकार की जन विरोधी कार्यशैली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 21अगस्त को धरना देगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सभी 9 प्रखंड मुख्यालयों पर मानव श्रृंखला बनाकर, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन करेगी। इस बात की जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। राज्य में आपराधिक घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। बालू, लकड़ी, कोयला और खनिज पदार्थ आदि की तस्करी खुलेआम हो रही है। इन सब से राज्य की साख और राजस्व की हानि हो रही। इसलिए शनिवार को सभी प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के लिए सभी प्रखंड में प्रदेश के द्वारा प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं।