मेदिनीनगर : भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक की अध्यक्षता में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम,प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं है।एक तरफ जहां धान का क्रय नहीं होने से किसान बहुत परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ किसान अपने बेचे हुए धान के भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं और राज्य सरकार कान में तेल डालकर गहरी निद्रा में सोई हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा की किसानों के सभी मुद्दों पर राज्य को कुंभकरणीय नींद से जगाने के लिए भाजपा कल एक दिवसीय धरने पर बैठेगी। धरना का आयोजन 18 जून शुक्रवार को किया गया है। उन्होंने कहा कि इस धरने में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि नेता एवं कार्यकर्ता जिले के लगभग 150 गांव में किसानों के साथ उनके खेतों में जाकर धरने पर बैठेंगे। इस धरने को सफल बनाने हेतु जिले के सभी मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो इस प्रकार हैं –
मेदिनीनगर शहर- मनोज सिंह,मेदिनीनगर ग्रामीण- उदय शुक्ला, पोल-पोल- सुशील कुमार सिंह, सतबरवा- रवि प्रसाद, चैनपुर- विवेक भवानी सिंह एवं मुख्य अतिथि श्री विष्णु दयाल राम माननीय सांसद पलामू, पथरा- अमलेश्वर दुबे,मुख्य अतिथि- आलोक चौरसिया माननीय विधायक डाल्टनगंज विधानसभा।रामगढ़- उमा प्रसाद, पांकी- शंकर प्रसाद गुप्ता, मुख्य अतिथि डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता माननीय विधायक, पांकी विधानसभा।लोहरसी- विजय ठाकुर, तरहसी-भीमा नन्द गिरी,मनातू-बिगू साव,लेस्लीगंज-अरविंद गुप्ता, विश्रामपुर नगर-डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी। विश्रामपुर ग्रामीण- रामचंद्र यादव,मुख्य अतिथि- रामचन्द्र चंद्रवंशी माननीय विधायक विश्रामपुर विधानसभा। नावा बाजार – कृष्ण गुप्ता, उंटारी रोड़- श्रीकांत मेहता,पांडू- शम्भू शरण सिंह ,छतरपुर- मनोज कुमार(पूर्व सांसद),लठया- राम प्रसाद शर्मा, नौडीहा बाजार- प्रभात भुईयाँ, पाटन- रमेश कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, मुख्य अतिथि-श्रीमती-पुष्पा देवी माननीय विधायक पाटन छतरपुर विधानसभा। किशुनपुर- धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, हुसैनाबाद नगर – राम प्रवेश सिंह, हुसैनाबाद ग्रामीण- विनोद कुमार सिंह, उर्द्वार- संतोष कुमार सिंह, हैदरनगर- अशोक सिंह चौहान, मोहम्मदगंज- कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, हरिहरगंज- विनोद प्रसाद गुप्ता,पिपरा- मुन्ना विश्वकर्मा।
प्रेस वार्ता में नरेंद्र पांडेय,विजय ओझा,श्याम बाबू,किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,संटू सिंह,सोमेश सिंह आदि भी उपस्थित थे।