गुमला से बसंत गुप्ता
गुमला: आज भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा कोविड-19 के भीषण संक्रमण महामारी काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में
“संकट काल का मुकाबला करता राष्ट्र” के विषय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में जिले के सभी पदाधिकारी,सभी मोर्चे के अध्यक्ष, तथा सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदरणीय अनूप चंद अधिकारी जी ने की और उसकी मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव रांची महानगर निगम के मेयर आशा लकड़ा, और मांडर के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थी। सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर पुष्प अर्पित एवं वन्देमातरम वंदना के पश्चात, जिला अध्यक्ष ने कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर में संक्रमण से जिले में हुई मृत्यु पर प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर, कोरोना काल में जिले में भाजपा के द्वारा जनहित में ब्लड डोनेशन,गरीबों उपलब्ध कराई गई खाद्य आहार,एवं मास्क वितरण, अस्पतालों में मरीजों को फल-ब्रेड जैसे किये गए कार्यों पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही देश में कोविद-19 के पहली एवं दूसरी लहर में भीषण संक्रमण महामारी के समय प्रधानमंत्री मोदी जी के अनुकरणीय टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट के नीतियों पर किये गए अविस्मरणीय युद्धस्तर पर किये कार्यों की विस्तार से चर्चा की। मुख्यातिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांवने अपने सम्बोधन में कहा कि 24 मार्च 2020 को ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रव्यापी लॉक-डाउन की घोषणा की फिर उसे बढ़ाया गया। जिससे देश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में मदद मिली इस अवसर पर युद्ध स्तर पर पीपीई किट,मास्क और वेंटिलेटर का निर्माण शुरू किया गया।
रांची के मेयर आशा लकड़ा ने अपने सम्बोधन में हेमन्त सरकार एवं खाध मंत्री रामेश्वर उरांव,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,को कोविद-19 पर उनकी नीतियों की बखिया उधेड़ते हुए उनकी एक-एक नाकामियों पर विस्तार से चर्चा की तथा किस तरह ये सभी मंत्री उस वक्त भरष्टाचार में लिप्त रहे,कोरोना जैसे महामारी पर अपनी नैतिक जिम्मेवारियों से बचते रहे।
मंच का संचालन जिला महामंत्री मिसिर कुजूर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने की. सेमिनार में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप चन्द्र अधिकारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, रांची महानगर के मेयर आशा लकड़ा,मांदर के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर,निवर्तमान जिला अध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह,भिखारी भगत, भाजपा जिला महामंत्री सत्ता पटेल,जिला उपाध्यक्ष सुजीत नंदा, यशवंत सिंह,लालमोहन साहू,प्रदीप प्रसाद,गायत्री देवी, जिला मंत्री प्रतिमा देवी,गौरी किंडो,संजय कुमार साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, भाजयूमो जिला अध्यक्ष रविंदर सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खुशमन नायक,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश्वर साहू, विजय कुमार सिंह उर्फ (पिंटू), मनोज वर्मा,गोपाल प्रसाद केशरी,सुमित महली,लक्ष्मी यादव,अमन यादव,रामचरित्र सिंह,अमरमणि देवी,शैल मिश्रा,पायल तिवारी,सुधीर प्रसाद सोनी,संदीप प्रसाद,अरविंद सिंह, शकुंतला उरांव,सोनमणि देवी,रीता देवी,मनोज साव केशरी,केदार साहू, प्रो-प्रेम केशरी,गौतम कुमार नायक,राधेश्याम गुप्ता,करम दयाल महतो,मोख्तार आलम,अमित कुशोर पांडेय,मनोहर बड़ाइक, हरिनारायण महतो,बड़ाइक नवीन चन्द्रपाल सिंह,प्रेम कुमार सिंह,जितेंद्र चौबे, सुब्बा अलबम तिग्गा,अभिषेक चन्द्र उरांव,योगेंद्र सिंह, आदि अन्य काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।