बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भाजपा युवा मोर्चा के जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद ने अपने ही घर में शनिवार संध्या समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवम आनंद बरही धनबाद रोड निवासी पंकज वर्णवाल का पुत्र है। घर के कमरे में फांसी पर झूलता देख परिजन अवाक रह गए। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में बरही अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने का कारण अब तक किसी को पता नहीं चला है। घटना की जानकारी मिलने बाद बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भारी संख्या
में लोग पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए। इस हृदय विदारक घटना से सभी की आंखें नम थी। पुलिस ने मृतक शिवम आनंद के पार्थिक शरीर को पोस्टमार्टम के लिए संध्या समय ही सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक भाजयुमो नेता शिवम आनंद के दादा सुरेंद्र वर्णवाल, पिता पंकज वर्णवाल, मां पूर्व वार्ड सदस्या माधुरी गोयल सहित सभी परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। बरही अस्पताल में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, झामुमो के केंद्रीय सदस्य विनोद विश्वकर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, बरही सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, समाजसेवी डॉ संजय वर्णवाल, मुखिया छोटन ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, विहिप नेता गुरुदेव गुप्ता, युवा नेता संजय मेहता, भाजपा नेता रितेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अमित साहू, राजकुमार यादव, नागेश्वर रजक, राजकुमार केशरी आदि भारी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं परिजनों को ढांढस बंधाया।