मुकेश कुमार की रिपोर्ट
महागामा: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार पर प्रदेश के युवाओं के साथ विश्वाघात करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय महागामा में धरना दिया । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन महतो की अध्यक्षता में 8 मंडल के मंडल अध्य्क्ष (महगामा, हनवारा,मेहरमा, बलबड्डा,ठाकुर गंगटी, माल मंडरो, बोआरीजोर, कुसुमघाटी ) ने मंडल कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ महागामा में युवा विश्वासघात दिवस मनाते हुए एक दिवसीय धरना दिया।
मौके पर महागामा मंडल के अध्यक्ष नवीन महतो ने कहा कि हेमन्त सरकार को हर हाल में युवाओं को रोजगार देना होगा एवं बेरोजगारो को 5000 – 7000 तक भत्ता देना होगा। भाजयुमो महामंत्री सुमन कुमार मंडल ने कहा कि युवाओं को हेमंत सोरेन सरकार ने जो सपना दिखाया है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए । मौके पर मेहरमा मंडल अध्यक्ष शुभम प्रताप आर्या, दीपक कुमार सिंह , कैरव कुमार भारती , पप्पू ठाकुर , मुन्ना झा , प्रभात जायसवाल, जितेन्द्र मंडल ,प्रभाकर मंडल , राजाराम राउत, पारस कुमार सहित अनेको युवा उपस्थित रहे ।