संवाददाता बरही
बरही (हजारीबाग): बरही में भाजयुमो ने पौधारोपण किया। पौधारोपण भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकास सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। मौके पर भाजयुमो के सदस्यों ने कहां की पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने के लिए व वातावरण को संतुलित रखने के लिए सभी को एक एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। वहीं उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण कर बचाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजयूमो हज़ारीबाग़ जिला अध्यक्ष विकाश सिन्हा, भाजयूमो उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य, भाजयूमो सोशल मीडिया प्रभारी शिबू मेहता, भाजयूमो जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद, भाजयूमो बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष रितेश केशरी, सचिन पांडेय आदि मौजूद थे।