पाकुड़: शनिवार को स्थानीय एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के पाकुड़ ज़िला के युवा मोर्चा के ज़िला कार्यसमिति की एक अहम बैठक हुई।इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी शामिल हुए। साथ में पाकुड़ ज़िले के युवा मोर्चा प्रभारी पंकज घोष भी उपस्थित रहे।किसलय तिवारी को गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप से एक मोटरसाइकिल रैली के साथ काली भसान पोखर स्थित होटल तक लाया गया और वहाँ पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।किसलय तिवारी का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ देकर और एक तलवार भेंट देकर मंडल अध्यक्षों और भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे ने किया।बैठक में युवा मोर्चा संगठन को मज़बूत करने और ज़िला से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता को सम्मान देकर उत्तरदायी बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में स्वागत भाषण युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसेन बेसरा ने किया।इस बैठक को पाकुड़ ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, ज़िला प्रभारी पंकज घोष, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा आदि ने संबोधित किया।वक्ताओं ने ज़िले और सूबे में सर्वव्यापी भ्रष्टाचार, अपराध में बेतहाशा वृद्धि, अपराधियों का निर्भीक हो जाना, महिलाओं का असुरक्षित होना जैसे विषयों पर आक्रामक रूख अपनाया गया और कहा गया कि पाकुड़ समेत पूरे राज्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन का रास्ता अपनायेगी और जनता के बीच हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।बैठक का मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री पृथ्वीराज चौहान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन एवं बैठक समाप्ति घोषणा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत ने किया।बैठक में प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, ज़िला उपाध्यक्ष अमृत पांडे एवं हिसाबी राय, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रह्ित साहा समेत सभी मंडलों के युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा के सभी ज़िला पदाधिकारी उपस्थित रहे।