भाजपा झंडा में लिपटा कर निकाला गया शव यात्रा, भारी संख्या में लोग हुए शामिल
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भाजपा युवा मोर्चा के आईटी सेल के जिला प्रभारी शिवम आनंद का अंतिम संस्कार रविवार को बरही मुक्तिधाम में किया गया। जहां उनका पार्थिक शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके अर्थी को भाजपा झंडे से ओढ़ा कर निकाला गया शव यात्रा में भारी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान सभी की आँखें नम थी। मुखग्नि दिवंगत शिवम आनंद का छोटा भाई ने दिया। शव यात्रा में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीलाल चौधरी, पप्पु चंद्रवंशी, समाजसेवी डॉ संजय वर्णवाल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित साहू, अर्जुन साहू, भाजपा नेता रितेश गुप्ता रंजीत चन्द्रवंसी, राजकुमार यादव, राजकुमार केशरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, गौरव गुप्ता, बीएसए के संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, ब्रह्मदेव यादव, संतोष वर्णवाल, जानकी यादव, धरेंद्र कुमार शंकर वर्णवाल एवं मृतक शिवम आनंद के भाई शाहिल वर्णवाल, मिशु वर्णवाल उनके चाचा दीपेंद्र वर्णवाल,विनय वर्णवाल आदि सैकड़ों राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।