पाकुड़: पाकुड़ और लिट्टीपाड़ा विधानसभा अंतगर्त करियोडीह चोक तथा शहर के बिरसा चौक में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, नगर मंडल अध्यक्ष रतन भगत और मंडल अध्यक्ष आशीष सेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाप का घड़ा कार्यक्रम के तहत जोरदार प्रदर्शन करते हुये घड़ा फोड़ा। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमक र नारेबाजी भी किया।मौके पर मौजूद मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बेसरा ने कहा कि झारखंड की हेमन्त सरकार ने निरन्तर युवा बेरोजगारों को ठगने का काम किया है, युवाओं को झूठे वादों के सब्ज बाग दिखा कर सत्ता तक पहुँचने वाली हेमन्त सरकार ने युवाओ को ना ही रोजगार और न ही बेरोजगारी भत्ता दिया।उन्होने कहा कि इसी छली प्रवृति के खिलाफ झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार हेमंत सरकार के पाप का घड़ा कार्यक्रम शनिवार को किया गया।करियोंडीह मोड़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा जिला मंत्री जामू मरांडी ने कहा की युवा विरोधी हेमन्त सरकार युवाओं के साथ छल करती आ रही है।युवाओ को न ही रोजगार और न ही बेरोजगारी भत्ता दिया गया।यह निक्कमी हेमन्त सरकार वर्ष 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित कर के रखा है परन्तु 6 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी नियुक्ति नहीं हुई है।बिचामहल युवा मोर्चा मंडल अध्यक आशीष ने युवाओं संग धोखेबाजी नहीं चलेगी नहीं चलेगी नारे के साथ कहा की हेमन्त सरकार ने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को रोकने का काम किया है, मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना जो कि किसानों के लिए वरदान था, इस सरकार ने इसे भी बंद करवाने का काम किया है।इसी प्रकार अनेक ऐसी योजनाएँ जो किसानों के लिए, बिद्याथियो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण थी उसे भी बंद करने का काम इस सरकार ने किया है।मौके पर प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, जिला मंत्री जामू मरांडी, बिचामहल मंडल अध्यक्ष तरुण साहा, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सेन,युवा मोर्चा महामंत्री नीरज रजक, युवा मोर्चा मंत्री अमित रजक, युवा मोर्चा मंत्री भीम साहा, सोशल मीडिया प्रभारी अभय यादव, विजय भगत, अजय सिंह, राहुल तिवारी, चंदन साहा, जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, दिलीप सिंह, अमृत पांडे राजा साह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे