सिरका : नईसराय- अरगड्डा जीएम आंफिस मुख्य सड़क के झोपड़ी बस्ती के समीप सोमवार लगभग 11:30 बजे सियाल से बोकारो शादी छेका कार्यक्रम में जा रहा बोलेरो जेएच 01सीजेड 8782 अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बोलोरो में सवार संतोष पाठक काफी चोट लगी हैं। जबकि चालक आजाद अंसारी, अंशु पांडे समेत तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बोलेरो पलटने के बाद उक्त स्थल पर अफरा -तफरी मच गई। लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवारो को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर गिद्दी पुलिस के एएसआई शंभुनाथ राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया। लोगो ने बताया कि जानवर को बचाने में बोलोरो पलट गया।