बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बोकारो बेरमो में फुसरो स्तिथ अवध सिनेमा हॉल के निकट बंगाली मुहल्ला में बुधवार को अजित अड्डी के घर में बारात आने से पहले आग लग गयी। आग लगने का कारण रसोई गैस रिसाव बताया जा रहा है। आग लगने से करीब एक लाख अस्सी हजार समेत शादी में खर्च करने के लिए घर पर रखे 70000 रु नगद जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर फौरन आपदा कार्यालय को दी गई। उसके पूर्व लोगो ने बालू और पानी डाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश की परंतु आग नहीं बुझी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने के पहले ही लोगो ने बड़ी मशक्कत व आस-पास के लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया , जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दुल्हन खुशबू कुमारी का चाचा सतीश अड्डी ने बताया कि खुशबू का पिता कर्नाटक ने नौकरी करते हैं। अपनी पुत्री खुशबू के शादी में आने के लिए उनके कंपनी से उन्हें छुट्टी नहीं मिली। इसके कारण शादी का सारा जिम्मेवारी इन लोगों पर थी। आज ही खुशबू के शादी के लिए जामकदर, भुरकुंडा से बारात आने वाली थी और रात को शादी होनी थी। अड्डी ने बताया कि सुबह खाना बनाने के लिए जैसे ही रसोई गैस चालू किया कि पूरे कमरे में आग की लपेटे उठने लगी। घर में शादी का माहौल है, ऐसे में पूरा परिवार सदमें में डूब गया। मौके पर तेनुघाट से अग्नि शमन की टीम पहुंच कर घटना का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान इंडने गैस की इंसोरेंस की टीम भी पहुंच कर जायजा लिया। बताया कि घटना की सारी तस्वीर लेकर कंपनी को भेज दिया जाएगा। साथ ही जो उचित होगा, मुआवजा दिलाया जाएगा। इधर घटना की जानकारी पाकर नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया पहुंच कर परिवारवालों का हिम्मत बढ़ाया। कहा कि बरेमो सीओ को इस घटना का पत्र प्रेषित किया जाएगा। और उचित मुआवजे की मांग किया जाएगा। इधर शादी का माहौल होने से घर पर काफी मेहमान आया हुआ है। वहीं इस घटना से कुछ पल के लिए माहौल गम में तब्दील हो गया। प्रधान अग्नि सेवक फिरोज मसरूर, शशि भूषण साह, विकास कुमार, रमेश उरांव आदि मौजूद थे।