घटनास्थल से एक खोखे की हुई बरामद
इचाक से कुलदीप कुमार की रिपोर्ट
इचाक : थाना क्षेत्र के जलौन्ध गांव में शुक्रवार रात में दो पक्षों के बीच हुई विवाद में चली गोली एवं लाठी डंडा से कई लोग घायल हो गए। इस सम्बंध में सुनील कुमार सिंह ने इचाक थाना में आवेदन दिया है। जिसमे लिखा गया है कि शुक्रवार रात लगभग 8 बजे दीपक कुमार सिंह, और मनोज कुमार सिंह दोनों के पिता चंद्रशेखर सिंह, अर्चना सिंह पति दीपक सिंह, कामख्या सिंह पिता हिरामन सिंह, सुदीप सिंह पिता ब्रह्मदेव सिंह (पदमा) के अलावा अन्य 10- 15 लोगो ने तीन बड़ी वाहन एवं चार मोटरसाइकिल से गांव के ही प्रकाश सिंह पिता बलराम प्रसाद सिंह, अभिषेक सिंह पिता प्रकाश सिंह के घर आकर खाना पीना खा कर षड्यंत्र एवं साजिस कर गांव का विजली काटकर अंधेरे में हमारे घर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर घर घुस गए। और बिना कुछ कहे मेरे एवं मेरे भाई नवीन कुमार सिंह तथा मेरे बेटे अनीश कुमार सिंह पर धारदार हघियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच गोली भी चलाई गयी। जिससे हम सभीलोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर रात में ही पुलिस की गश्ती दल घटना स्थल पर पहुंची तब तक सभी अपराधियों ने हमला कर भाग चुके थे। इस सम्बंध में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार से पूछे जाने पर बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस दौरान घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद की गई है। मामले की छान बिन की जा रही है। दोषी को किसी भी रूप में बख्सा नही जाएगा। ज्ञात हो कि भक्त भोगी ने 5 मई को 2021 को थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाया था।