– घटना बलबड्डा थाना के खट्टी गांव की
विजय कुमार की रिपोर्ट
मेहरमा । बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बेखौफ अपराधी के द्वारा मिट्टी का बर्तन खरीदने के बहाने बीते देर रात जान मारने की नियत से गोली चला देने का मामला प्रकाश में आया है। बीते गुरुवार की रात सिमानपुर पंचायत के खट्टी गांव में एक मिट्टी का बर्तन बनाने वाले मुनीलाल पंडित (55) अपने घर के बरामदा पर सो रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हथियार से लैस होकर आया और मुनीलाल पंडित से मिट्टी का बर्तन लेने के बहाने नींद से जगाया। और अचानक गोली चला दिया। उनके हाथ की बाहों में गोली लगी है।
गोली की आवाज से आसपास के लोग जाग गए। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुनी लाल पंडित को महागामा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गोली चलाने के बाद अपराधी भागने में कामयाब रहा। शुक्रवार को घटना की जांच करने पहुंचे महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना कर कई लोगों से पूछताछ की। अब तक गोली चलाने वाले अपराधी की कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी और गोली कांड के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
इस संबंध में बलबड्डा थाना प्रभारी डीएन सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।