झारखंड सरकार राह से भटकेःसत्यानंद झा
जामताड़ा : नाला भाजपा मंडलकार समिति का बैठक मैं पहुंचे बतौर मुख्य वक्ता झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री भाजपा नेता सत्यानंद झा एवं जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र मंडल द्वारा उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश हेमंत सोरेन सरकार को घेरा एवं कार्यकर्ताओं के बीच मोदी सरकार की उपलब्धि एवं झारखंड प्रदेश सरकार की विफलताओं को गिनाया. अपने संबोधन में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने बताया कि झारखंड के वर्तमान दुर्दशा के लिए आमंत्रण सरकार दोषी है. जनता त्रस्त है एवं सरकार मस्त है. जामताड़ा एवं नाला विधानसभा की दुर्दशा के लिए स्थानीय विधायक जिम्मेवार है. झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को झारखंड सरकार के गलत नीतियों को विरोध करने के लिए तैयार रहने को कहा. भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए कोरोना महामारी जैसे कठिन परिस्थिति में जिस कुशल प्रबंधन के साथ देश को बाहर निकाला ऐसे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों को गिनाया. मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओंको कोरोना महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवाकार्य का प्रसंसा किया उन्होंने बताया कार्यकर्ता ही पार्टी का पूंजी है भाजपा संगठन का पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी का रीड कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा. कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेन राउत ने किया कार्यक्रम का समीक्षा भाजपा जिला महामंत्री प्रभाश हेमरम ने किया कार्यक्रम प्रभारी कार्यक्रम प्रभारी तापस भट्टाचार्य कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव,कार्तिक गोराई,पोरेस मोदी कोड़ा ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीटू सिंह, अजय पाण्डेय,पूर्ण चंद्र पाल,मंदसौर मुर्मू,शेख अमीरुल,गौतम मांझी,सुमन बाउरी, अलका बउरी, मंजू बर्मन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे .