गोड्डा: प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ एवं लायंस क्लब की जोनल चेयर पर्सन डॉ प्रभा रानी प्रसाद सदर अस्पताल, गोड्डा की उपाधीक्षक बनाई गई हैं। उन्होंने गुरुवार को डीएस का प्रभार ग्रहण कर लिया।
डॉ श्रीमती प्रसाद को स्वास्थ्य सेवा में नई जिम्मेदारी मिलने पर चिकित्सा जगत के अलावे खेल जगत में भी खुशी की लहर है। मालूम हो कि डॉ श्रीमती प्रसाद विभिन्न खेल संघों से भी जुड़ी हुई हैं। व्यस्त चिकित्सकीय पेशा के साथ ही वह स्टेट कैरम एसोसिएशन झारखंड एवं डिस्ट्रिक्ट कैरम एसोसिएशन गोड्डा की अध्यक्ष भी हैं।
जिला कैरम संघ सचिव सुरजीत झा ने डॉ श्रीमती प्रसाद के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक नियुक्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उनके अलावा कैरम एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मुकुल कुमार झा, नेशनल अंपायर कुमार अजय, दुमका जिला सचिव चंदन झा, गोड्डा जिला कैरम संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, अमित राय, संजीव झा एवं विपिन चन्द्र दुबे, कोषाध्यक्ष मनीष सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी काव्यश्री, संयुक्त सचिव विनायक झा एवं सदस्य मो साबुद्दीन के अलावा जामताड़ा से सूरज कुमार एवं दुमका से संजय घोष ने बधाई दी है।