रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: कांग्रेस के पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय सिंह सोय की जयंती मनाई गई । कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय सिंह सोय के परिवार के साथ उसके समाधि पर माल्यार्पण एवं अगरबत्ती जला कर उनको नमन करते हुए उनकी जयंती मनाई और कहा कि स्वर्गीय सोय जी कोल्हान पर दो दशक तक प्रभाव रहा उन्होंने हमेशा यहां के शोषित वर्गों की आवाज उठाई और हमेशा दलित पिछड़ों एसटी ओबीसी के साथ हमेशा खड़े रहे और हमेशा यहां के मूल निवासियों की आवाज बने रहे और अंत सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का रखा ।इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ,प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, शंकर गोसाई गणेश महतो, स्वर्गीय सोय की धर्मपत्नी कुंती सोय, माला सोय ,सुपुत्र संजय सिंह सोय एवं अन्य परिवार के सदस्य एंव पार्टी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।