सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। स्वतन्त्रता सेनानी सहित ओड़िया भाषा के लेखक व कवि तथा समाजसेवी पंडित गोपबंधु दाश जी की जन्म जयंती सरायकेला में विविध संस्था, क्लब सहित राजमहल परिसर पर भी अलग अलग मनाई गई। क्षेत्रवार उनके चित्र एवं मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने उत्कलमणि पं गोपबंधु दास जी की जन्म जयंती पर सरायकेला गोपाबंधु चौक स्थित उनकी प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर नमन करते कहा कि उत्कलमणि पं दास जी ने ओडीशा के विभिन्न अंचलों को संगठित करके ओडिशा निर्माण में अहम भूमिका अदा की थी। वे ओडिशा के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया था। ओडिशा में प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों की मदद सदैव उनकी प्राथमिकता रही है।