बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: आज बोकारो इस्पात विद्यालय सेक्टर 12-ई, जिला बोकारो के पूर्ववर्ती विद्यार्थी के एलूमनी एसोसीएशन के दूसरे फ़ाउंडेशन दिवस -2021 को वेर्चुअल मंच के माध्यम से मनाया गया। इस फ़ाउंडेशन दिवस के अवसर पर बिआईवी सेक्टर 12 ई एलूमनी संगठन से जुड़े 1996 से लेकर 2002 सत्र के करीब 50 से अधिक पूर्वर्ती छात्र-छात्राओं नें भाग लिया जो वर्तमान में देश – विदेश मे रह रहे है।
बिआईवी सेक्टर 12 ई एलूमनी संगठन के दूसरे फ़ाउंडेशन दिवस के अवसर पर समूह के आठ पूर्वर्ती एलूमनी को कोविड़-19 महासंकट के दौरान उनके किए गए उतृष्ट कार्यों के लिए उन्हे एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में उपस्थ्ति सभी सदस्यों ने खुद अपना परिचय देकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों वालों से रूबरू हुए। तत्यपश्च्यात, श्री जोखन शर्मा ने भाग लेने वाले सभी एलूमनी सदस्यों का स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत किया। उन्होने बतया की इस विद्यालय के एलुमिनी समूह के बोकारो सहित देश भर में कुल आठ चेप्टर है जिसमे दिल्ली, चंडीगढ़, मुम्बई, हैदराबाद, बंगलौर, रायपुर, पटना व लखनऊ शामिल है। इन शहरों से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले एलुमिनी सदस्य आपस में संपर्क स्थापित कर एक दूसरे से मिलते जुलते रहते है साथ ही अपने –अपने स्तर पर सामाजिक कार्यों में भाग लेते रहते है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र के दौरान श्री जोखन शर्मा ने समूह के सम्मानित किए जाने वाले आठ एलूमनी सदस्यों का संक्षित विवरण के माध्यम से समूह को परिचित कराया गया। तत्यपश्च्यात, समूह ने वर्चुअल रूप से अपने आठ एलूमनी सदस्यों को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया किया। इसके बाद सभी सम्मानित एलूमनी सदस्यों ने कोविड़-19 के द्वारा अपने-अपने कार्यानुभव को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ साझा किया। अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ० नलिनी ने कहा की इस महामारी संकट के दौरान उन्होने फ्रंट लाइनर की भूमिका निभाई। अपनी ड्यूटी के दौरान एवं ड्यूटी के बाद भी लोगों के स्वास्थ्य संबन्धित परामर्श के माध्यम से उपचार किया। बोकारो चेप्टर के सदस्य श्री सुजीत कुमार ने अपने व अपने संबन्धित संस्था के माध्यम से किए गए कार्यों से अनय सदस्यों से साझा किया, साथ ही उन्होने यह विश्वास दिलाया की बोकारो अथवा प्रदेश मे किसी भी जरूरत मंद लोगों को अगर भविष्य मे स्वास्थ्य संबन्धित सुविध्याओं की जरूरत हो तो वे मदद पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। श्रीमती सुधा निर्मल ने पटना क्षेत्र मे अपने किए गए कार्यों से लोगों को अवगत करवाया। इनके अलावा अन्य सदस्यों ने भी अपने- अपने अनुभव साझा किया साथ ही इस संकट की घड़ी में अपने सामाजिक कर्तव्यों के निर्वाह की अपील भी किया।
इस कार्यक्रम के तीसरे सत्र में उपास्थि सदस्यों ने एलूमनी संगठन के आगे की रूपरेखा पर परिचर्चा की गयी। इस परिचर्चा के दौरान संगठन के संस्थापक सदस्य श्री रवि प्रकाश ने संगठन को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया जाने की बात कही। इसके अलावा डॉ० नलिनी ने भी इस एलूमनी के सदस्यों से कोविड़-19 के तीसरे लहर के लिए समूह के व्यवस्थित एवं उदेश्यपूर्ण तैयारीयों पर बल दिया। मुंबई चेप्टर के राजेश कुमार ने समूह को संरचनात्मक ढाँचे बनाने पर बल दिया ताकि समूह को व्यवस्थित रूप से चलाया जा सके। श्री जोखन शर्मा ने अपनी बात रखते हुए समूह क्के सदस्यों की एक्टिव भागीदारी पर बल दिया। बोकारो चेप्टर के प्रदीप, प्रभात ने भविष्य मे समूह के सफलता हेतु जहां तक हो अपना योगदान देने की बात कही। मुंबई चेप्टर की संगीता, प्रिया ओझा तथा दिल्ली चेप्टर के निरंजन ने सकारात्मक रूप से समूह के हरेक प्रयास एवं कार्यों मे साथ खड़े होने की बात कही। समूह ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया की इस एलूमनी संगठन को व्यवस्थित स्वरूप दिया जाए। इसके लिए जरूरी है की समूह मे कार्यबल एवं एक आपातकाल कोष का निर्माण किया जाए साथ ही समूह के सदस्यों की एक्टिव भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ आगामी वर्ष में एक बड़े स्तर पर विद्यालय के एलुमिनी सदस्यों का एक “एलुमिनी मीट” करवाने का भी फैसला लिया गया जिस पर आगे की रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी बोकारो चेप्टर के सदस्यों को दी गयी।
इस वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन इस एलमुनी संगठन के संस्थापक सदस्य पूर्वर्ती छात्र श्री जोखन शर्मा, कोरापुट, ओड़ीशा से एवं श्री रवि प्रकाश मुंबई से संयुक्त रूप से किया।
समूह के द्वारा निम्म व्यक्तियों को सम्मानित किया गया:-
1. डॉ० अजित कुमार (असिस्टेंट प्रोफ़ेसोर, एम्स रायपुर), (सत्र -1996)
2. डॉ० नालिनी कुमारी (सीनियर मैनेजर, अपोलो हेदरबाद) (सत्र -1998)
3. श्री सुनील कुमार पाण्डेय, फर्मासिस्ट, बी.बी.एम.पी., बंगलुरु, कर्नाटक (सत्र -1997)
4. श्री सुजीत कुमार, पत्रकार, बोकारो झारखंड (सत्र -1997)
5. श्री प्रभात कुमार, हैड, जैन हॉस्पिटल, सेक्टर-4 &को-ओर्डिनटोरे बीआईवीअन बोकारो चेप्टर (सत्र -1996)
6. श्री दिलीप कुमार, केमिकल एनालिस्ट, आर० एंड सी० लबोरेटोरी, बी०एस०एल० (सेल) (सत्र -2002)
7. श्रीमती० सुधा निर्मल, ब्लॉक चीफ़, भारत सोका गाककई, पटना।
8. श्री० नीतेश वर्मा, एडिटर इन चीफ़, खबर आजतक, झारखंड ।