जामताड़ा : मंगलवार को विष्णु भैया मेमोरीयल फ़ाउंडेशन की मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी चमेली देवी अपने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का अवलोकन करने निकली। जिसमें मुख्य रूप से चौकड़ी दुर्गा मंदिर, बेवा दुर्गा मंदिर, सरखेलडीह, धोबना, बेना, कोर्ट रोड आदि पंडालों का दर्शन किया व आयोजन समिति के सदस्यों से मिली। वही मेझिया पहुँचने पर पूजा पंडाल समिति द्वारा चमेली देवी का स्वागत किया गया व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यो ने कहा की हर वर्ष स्वर्गीय विष्णु भैया दुर्गा पूजा पर पंडालों में आते थे इस वर्ष वो हमारे बीच नही है परंतु चमेली देवी ने उनकी कमी को पूरा करने का पूरा प्रयास किया है। इस मौक़े पर परिमल दास, जीतु सिंह,विजय राउत, अष्टम महतो, उत्तम पाल, सपन मंडल, अजय मंडल, निमाई मंडल, पवित्र मंडल, रीना कुमारी, रिया देवी, राजू बाऊरी आदि उपस्थित थे।