एदार ए शरीया झारखंड
रांची : एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि दिनांक 29 रजब 1442 हिजरी अनुसार 14 मार्च 2021 दिन रविवार को रांची समेत झारखंड के किसी भी स्थान पर शाबानुल मोअज्जम शब ए बरात का चांद नजर नहीं आया, लेकिन चेन्नई, हैदराबाद, वेल्लोर, कडप्पा, जहानाबाद बिहार आदी जगहों में शाबान महीने का चांद आम तौर पर नजर आया जहां से शहादते शरई हासिल की जारही है। चांद नजर आने के अनुसार आगामी 28 मार्च 2021 दिन रविवार को शब ए बरात है। शहादते शरई प्राप्त होने के बाद दारुल कजा एदार ए शरीया झारखंड से भी विधिवत घोषणा की जाएगी। अर्थात राज्य भर में 28 मार्च को शब ए बरात का त्योहार अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया जाएगा।