रांची: आज हिन्दू जागरण मंच राँची महानगर कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष- महामंत्री समेत महानगर के सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। मुख्य रूप से इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषिनाथ शाहदेव जी उपस्थित रहें। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मंच के महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण नें सर्वसम्मति से चंदन मिश्रा जी का चयन महानगर महामंत्री के रूप में किया।
महानगर अध्यक्ष श्री राकेश कर्ण नें बताया कि पिछले कई वर्षों से चंदन मिश्रा मंच के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आये हैं और वर्तमान में उपाध्यक्ष के पद पर थें। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण को देखते हुए उन्हें नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले तक महामंत्री के दायित्व का निर्वहन श्री निशांत यादव जी के द्वारा किया जा रहा था।
प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषि नाथ शाहदेव जी नें नए पदभार ग्रहण पर चंदन मिश्रा जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और उसी विश्वास व कार्य को और सुदृढ़ बनाने हेतु कार्यरत रहना है।
हिन्दू समाज की एकजुटता और धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने हेतु सदैव मैदान में डटे रहने की प्रेरणादायक बातें श्री शाहदेव नें सभी कार्यकर्ताओं से कहा।
नवनियुक्त महांमत्री चंदन मिश्रा नें संकल्प के साथ संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूरी निष्ठा से कार्यरत रहने की बात कही एवं सभी को साथ लेते हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया साथ ही मंच के अभिभावक स्वरूप सभी मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया।
इस बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश कर्ण, नवनियुक्त महामंत्री चंदन मिश्रा, पवन सिंह,सोनू गुप्ता,प्रीतम सिंह “मुन्ना”,अशोक पांडेय , सिद्धार्थ, मोहन राम, किशन,आशीष शर्मा, सोनू कुमार, अजीत साहू, बिन्दा कुमार, लवलित सिंह उर्फ बंटी जी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।