रांची: हॉकी इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक गेम्स के लिए अपने डेलिगेट्स के रूप में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह को नॉमिनेट किया है । भोलानाथ सिंह आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए ,फिर दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे।टोक्यो में भारतीय महिला एवम पुरुष टीम मैच खेल रही है ,महिला टीम में झारखंड की दो दो बेटियां निक्की प्रधान एवम सलीमा टेटे भी है। भोलानाथ जी उपस्थिति से टीम का मनोबल भी बढ़ेगा, आज बिरसा मुंडा एयर पोर्ट रांची पर हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरी ओम सिंह एवम अन्य ने जीत की शुभकामनाएं तथा पुष्पगुच्छ देकर विदा किया। इस मौके पे हरिओम ने कहा की टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और भारत को खेल के छेत्र में विश्व मानचित्र पर एक मजबूत देश के रूप में अस्थापित करे लौटेंगे।