झारखंड सरकार ने 34 फीसदी वैक्सीन बर्बाद कर किया पाप
महेंद्र कुमार यादव
चतरा: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी ने कहा है कि वर्तमान हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है और आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रदेश की जनता इस सरकार को चुटकी में मसल देंगे और भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार विकृति राजनीति का शिकार हो गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि तकरीबन दो वर्षों में विकास का एक भी काम नहीं हुआ है औऱ राज्य सरकार बदले बदले की भावना को लेकर काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश की हेमंत सरकार पर आरोप लगाया है कि नवनिर्मित विधानसभा एवं उच्च न्यायालय के भवन निर्माण के मामले को जांच का आदेश दिया है, जो महज बदले की कार्रवाई से ही काम कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो वर्षो में विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने प्रदेश के सभी विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया कि कोरोना जैसे महामारी पर भी विपक्षी दल महज राजनीति कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र द्वारा आवंटित 34% कोरोना वैक्सीन को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सबसे बड़ा पाप किया है। पूर्व मंत्री अमर बाउरी आज महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका विषय पर सेमिनार को संबोधित करने के लिए चतरा पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के तकरीबन 34 करोड़ लोगों को अब तक वेक्सीन दिया जा चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने स्वदेश में वैक्सीन का निर्माण कराया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील भी की कि गांव-गांव जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना जैसी महामारी से लड़ने को लेकर एक योजना बनाई थी, जो पूरी तरह सफल रही है। कोरोना से देश के नागरिकों को जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रथम लहर में ही देश के प्रधानमंत्री इसकी गंभीरता को महसूस किया था और देश के आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाओं के आधारभूत संरचनाओं में तेजी से विकास किया। उन्होंने कहा कि आज देश के सभी जिलों में पर्याप्त ऑक्सीजन एवं अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने और गरीबों तक अनाज पहुंचाने का काम किया है। मौके पर सिमरिया भाजपा के विधायक किसुन कुमार दास ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में भी राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। इधर कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुमार शुभम सिंह ने मोर्चा सदस्यों के साथ पूर्व मंत्री श्री बाउरी को किसान हल भेंट की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।कार्यक्रम के मौके पर चतरा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, जयप्रकाश सिंह भोक्ता, जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत, जिला महामंत्री मुकेश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू, सांसद प्रतिनिधि शिव बालक सिंह आदि मौजूद थे।