परिजानों का रो-रो कर बूरा हाल
इटखोरी(चतरा)। इश्वर के नियती के आगे किसी की नही चलती, 27 अप्रैल को चतरा में ऐसा ही हुआ और एक परिवार के शादी के खुशी का माहोल अचानक गम में तबदील हो गया। इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-चैपारण मुख्य मार्ग स्थित थानेली तेतर के समीप चतरा शहर से विवाह के लिए लड़की व परिजनों को माता भद्रकाली मंदिर ले जा रहा टेंपों विपरीत दिशा से आ रहे डीजे बंधे पिकअप वाहन के चकमा दिए जाने के बाद अनियंत्रित हो गड्ढ़े में जा गिरा। जिसमें सवार लड़की के पिता जोधी राम 50 वर्ष तथा नानी कुंती देवी 70 वर्ष की मौत हो गई। जबकी संजू देवी 45 वर्ष, पति सुरेश रविदास, नेहा कुमारी 9 वर्ष पिता सुरेश रविदास दोनो पितीज,रंजन कुमार 13 वर्ष पिता अजय रविदास, सुमन देवी 40 वर्ष पति अजय रविदास, सोनू कुमार 10 वर्ष पिता सुरेश राम व रोहित कुमार 12 वर्ष पिता अजय दास सभी चतरा निवासी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जोधी राम अपने परिजनों के साथ टेंपों पर सवार होकर चतरा से बेटी के विवाह के लिए माता भद्रकाली मंदिर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर स्थनिय लोगों के सहयोग से सभी घायलों काो स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी पहुंचवाया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक लोगों की भीड़ जमा हो गई और इस अनहोनी से सभी की आंखें नम हो गई।