चतरा। जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के मदनपुर गांव में एक विधवा ने ससुर की हत्या प्रेमी संग मिलकर कर दी। घटना बिते देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जा में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं त्वरीत कार्रवाई करते हुए मतक छत्तीस भुइयां की विधवा बहु 32 वर्षीय सोनी देवी और गांव के ही कामेश्वर गंझू को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और कामेश्वर उसके घर पर आकर अश्लील हरकतें करता था। जिसका मृतक हमेशा विरोध करता था। लेकिन उसके बाद भी दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आते थे। गुरुवार रात भी कामेश्वर उसके घर पहुंचा तो छत्तीस भुइयां ने विरोध किया, तभी विधवा बहु प्रेमी संग मिलकर लाठी-डंडा से पीटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर से लगभग सौ मीटर दुर महुआ पेड़ के पास फेंक दिया। मृतक की पत्नी ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी तो सभी ने स्थानिय थाने को घटना की सूचना दी और त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जा में करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक की पत्नी कलावती देवी के फर्द बयान पर विधवा बहु और उसके प्रेमी कामेश्वर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस के समक्ष गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने घटना में संलिप्ता स्वीकार कर ली है।