जन कल्याण समिति के लोगों ने दिया योगदान
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : बरही के करियातपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की धूम रही। छठ घाट में पूजा अशोक पांडे के मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। जन कल्याण समिति के लोगों ने कई प्रकार से सेवा देते हुए शांति ढंग से पूजा कराने में अहम भूमिका निभाई। समिति के लोग 15 दिनों से छठ नदी को साफ सफाई, रोशनी और सजावट आदि कार्यों में लगे हुए थे। साथ ही समिति ने 130 छठ व्रतियों के बीच मिष्ठान एवं दही का भी वितरण किया। मौके पर भावी जिला परिषद उम्मीदवार किशुन यादव भी छठ घाट पहुंच कर समिति के कार्यों का सराहना किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी, संस्थापक संतोष कुमार प्रजापति ने घोषणा किया कि जन कल्याण समिति द्वारा इस वर्ष भी करियातपुर पंचायत में आगामी 25 दिसंबर को 75 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को सम्मान समारोह किया जाएगा। समिति के संस्थापक संतोष कुमार प्रजापति ,अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, सचिव कमलेश कु. कुशवाहा, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष चंदन कुमार केशरी, प्रवीण कुमार प्रजापति,रंजीत सोनी ,प्रकाश कुमार प्रजापति, अर्जुन कुमार प्रजापति, विक्की कुमार श्रीवास्तव,शिवकुमार शर्मा, आनंद यादव,अभिषेक साव,और गांव के बिरजू शर्मा, दिलीप कुशवाहा, प्रदीप केसरी,धनंजय भगत, मुखिया प्रतिनिधि राम दास, पूर्व मुखिया मनोज कुमार दास, राजेश सोनी, संतोष केसरी सीताराम प्रजापति, सकलदेव शर्मा, अजय भगत एवं विक्रम शर्मा आदि लोग मौजूद थे।