मिहिजाम से मिथिलेश निराला की रिपोर्ट
मिहिजाम : चैती छठ व्रत धारियों ने शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत अन्य लोगों ने भी खरना का प्रसाद खाया। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों ,नदी एवं तालाब में चैती छठ पर्व का पहला अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि सोमवार को इस पर्व का उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो जाएगा। मिहिजाम शहर में छठ घाटों की दयनीय स्थिति रहने के कारण छठ व्रत करने वाले लोगों का अधिकांश हिस्सा रेल नगरी चितरंजन के अजय नदी घाट पर जाएंगे। जहां पर लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इस पर्व को लेकर त्योहार करने वाले लोगों के घरों में छठी मईया का गीत भी बज रहा है।लोगो में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हालांकि बढ़ती महंगाई के कारण लोग अपने जेब के हिसाब से इस पूजा में लगने वाले सामग्री की खरीदारी भी कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष फलों के दाम में काफी तेजी है। महंगाई चरम आसमान पर है। लेकिन पूजा तो करना ही है इसे लेकर खरीदारी की जा रही है।