सिमरिया(चतरा)। 06 मार्च को सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित वनरोपण कार्यालय परिसर में समारोह पूर्वक लाह प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ किया गया। इकाई का उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार, क्षेत्रीय वन संरक्षक अजीत कुमार सिंह, जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सुमन, जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह और वन क्षेत्र पदाधिकारी छोटे लाल शाह ने संयुक्त रुप से ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक ने प्रसंस्करण इकाई को ग्रामीणों को समर्पित किया और इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां के वन क्षेत्र में लाह उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। क्योंकि यहां लाह उत्पादन के स्रोत प्लास, कुसुम और बेर के वृक्ष प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। आगे कहा कि वन विभाग लाह की खेती के लिए इच्छुक किसानों को खेती से जुड़े सभी व्यवस्था मुहैया कराने के साथ प्रशिक्षण भी देगी। समारोह में जिला वन पदाधिकारी ने जंगल को आग से बचाने का अनुरोध भी सभी से किया। समारोह में रेंजर उमेश प्रसाद, पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवनंदन साहु, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह सहित वन समिति के सदस्य, वन सुरक्षाकर्मी और जागरूक किसान मौजूद थे।