जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
हम लोग अपने पूर्वजों की परंपरा निभाते चल रहे हैं: हेमंत सोरेन
रामगढ़ से वली उल्लाह की रिपोर्ट
रामगढ: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 1:50 बजे हेलीकॉप्टर से लूकैया टांड़ उतरे। इसके बाद यहां रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां से वाहनों के काफिले के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम लोग परंपरा के अनुसार चलते हैं छोटी बहन की शादी होने वाली है।शादी पूरे विधि विधान से परंपरा के अनुसार किया जा रहा है।उसी की तैयारी को देखने के लिए गांव आए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला की उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा, पतरातू के एसडीपीओ वीके चौधरी, रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस बल सुरक्षा हेतु चारों और तैनात किए गए थे। वही इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कु, भुनेश्वर प्रसाद महतो उर्फ भन्नु महतो, महेश ठाकुर, विनोद महतो, बरतू करमाली, जीतलाल टूडू आदि मौजूद थे।