नगर पंचायत उपाध्यक्ष को सूचना मिलते ही पानी के समस्याओं से दिलाई निजात
गुरुकुल के बच्चे एवं वार्डन ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष का जताया आभार
लातेहार से रुपेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
लातेहार: जिला मुख्यालय के राजहार पर स्थित गुरुकुल विद्यालय में पानी की समस्या को लेकर बच्चे जूझ रहे थे। विद्यालय के बच्चे कुछ दूर जाकर अपनी प्यास बुझाते थे। इसकी सूचना नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा को मिलते ही पानी के समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर मिस्त्री को लेकर गुरुकुल पहुंच गए। जहां मिस्त्री ने खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कर दिया। जहां गुरुकुल के बच्चे एवं वार्डन ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष व मिस्त्री के प्रति आभार प्रकट किया है। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हैंडपंप खराब होने की सूचना मिलने पर 12 घंटे के अंदर हैंडपंप मरम्मती कराया जाएगा।