रजरप्पा(रामगढ़): चितरपुर के तिवारी मुहल्ला निवासी सह दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पवन कुमार शर्मा की माता सविता देवी 60 वर्ष की शुक्रवार की सुबह हृदय गति रुकने के कारण आकाशमिक निधन हो गयी। जानकारी के अनुसार वे पिछले कई माह से बीमार चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही दामोदर नदी तट पर किया गया। वे अपने पीछे दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर हैं। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही दामोदर नदी तट पर ही दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, समाजसेवी सुनीता चौधरी, आजसू के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, चंदर महतो, पार्षद गोपाल चौधरी, आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, पवन कुमार दांगी, धनेश्वर महतो उर्फ डीएम, किशुनराम मुंडा, भानुप्रकाश महतो, राजीव रजक, किरण दांगी, जनक साव, कपिल प्रसाद, भुनू पांडेय, नागेश्वर दांगी, प्रकाश दांगी, उमेश दांगी, निरंजन दांगी, अमित पोद्दार, दिनेश कुमार महतो, मुनीलाल साव, विक्रम दांगी सहित कई लोग शामिल है।