कांग्रेसियों ने ग्रामीण क्षेत्र में चलाया पोस्टकार्ड अभियान
रामगढ़। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा 25 जुलाई को प्रखंड के दोहकातु व कुंदरूखुर्द मे पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।जिसका नेतृत्व रामगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता पंकज महतो ने किया।अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी जन समस्याओं को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार तक पहुंचाने के लिए पोस्टकार्ड में अपनी जन समस्याओं का उल्लेख किया। साथ ही साथ अपने समस्याओं को स्पष्ट रूप में लिखते हुए बताया कि हम लोगों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय ,वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन ,राशनकार्ड आदि नहीं मिल रहा है। जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड संदेश भेज कर मांग करते है की यथाशीघ्र हम सभी का जन समस्याओं का समाधान हो। पंकज महतो ने कहा कि बड़े बड़े दावे पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री चंदप्रकाश करते थे।सभी दावे खोखले साबित हो रहे है। कुंदरूखुर्द के स्कूल में खेलने का मैदान नही है।सरकारी स्कूल की हालत खराब है। मौके पर कुंदरूखुर्द में झलकू बेदिया, शिवदेव कुशवाहा सलमान कादिर ,गजानंद मुंडा, संजय महतो प्रेम महतो सुरेंद्र महतो यशवंत महतो अनिल करमाली संजू देवी इंद्रदेव महतो मुकेश महतो आदि उपस्तिथ थे।दोहकातु में सीताराम गंझू, फुल मनी देवी, सुनीता देवी, राजन महतो, प्रेमनाथ गंझू,प्रयाग पाहन, चंद्रमोहन गंझु,सोमरा गंझू,संतोष गंझू, दिनेश्वर गंझू,जलेश्वरी देवी, चिंता देवी, शांति देवी, मुनिया देवी, कर्मी देवी, बिगनी देवी, राधिका देवी आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।