रामगढ़: रीना ब्यूटी पार्लर एवं श्रवण हर्बल सेंटर का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया।
मौके पर मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि चैनगड़ा जैसे छोटे से जगह में महिलाओं के लिए इस तरह का प्रतिष्ठान खुलने से यहां की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। अब उन्हें कही बाहर जाने की जरुरत नही पड़ेगी। मौके पर मौजूद उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं को ब्यूटीशियन संबंधी सामग्री सस्ती दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही संचालक ने बताया कि समय की बर्बादी होने से बचा सकते हैं।
वही आम लोगों को ध्यान में रखकर काफी किफायती दर निर्धारित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि हेयर कटिंग फेशियल के अलावे मेहंदी लगाने का भी काम किया जाता है। वही शादी विवाह के मौके पर दुल्हन को सजाने का भी ऑर्डर लिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से द्वारिका महतो,संजय महतो,मुकेश महतो,लालचंद महतो,दिनेश कुमार,जागेश्वर महतो,कुलदीप महतो,रीना देवी,सुमन देवी,चिलामनी देवी,ललिता देवी,नगीना देवी,प्रियंका कुमारी,प्रीति कुमारी,उजाला कुमारी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।