रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 03 बोंगावार दुर्गा मंदिर प्रांगण सुंदरीकरण कार्य का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा विधिवत रुप से फीता काटकर बुधवार को किया गया। उन्होंने माता दुर्गा से क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि उन्हें मंदिर सुंदरीकरण में सहयोग करने का मौका मिला। यह सौभाग्य की बात है। क्षेत्र में अन्य कई मंदिर का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराने की बात भी उपाध्यक्ष ने कही।
मौके पर वार्ड पार्षद हेमनी देवी,आजसू नप सचिव राजेन्द्र महतो,विश्वामित्र महतो,फुलेश्वर महतो,किशोर आचार्य,डिया महतो,नरेश महतो,पुरुषोत्तम कुमार, निरंजन महतो,लक्ष्मीकांत महतो आदि अन्य लोग उपस्थित थे।