पाकुड़ : पाकुड़ एसपी मणिलाल मंडल के दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने शहर के कई होटल, लॉज व धर्मशाला में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान तलाशी ली गई साथ ही रजिस्टर की जांच किया गया। सभी होटल संचालकों को कोविड-19 के लिए गए गाइडलाइन का पालन करने के साथ साथ अच्छे तरीके से रजिस्टर मेंटेनेंस करने का निर्देश दिया गया। सर्च अभियान के बाबत नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि एसपी के दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में आज सर्च अभियान चलाया गया सर्च अभियान के दौरान सब कुछ सामान्य पाया गया है। समय-समय पर इस प्रकार का सर्च अभियान चलाया जाता रहेगा।