रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर थाना काण्ड सं0- 27/21 दिनांक- 06/03/21 341/323/307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्स एक्ट सारांशः- उक्त काण्ड में कल संध्या समय करीब 07.00 बजे दो अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा धारा गोली चलाकर निसार अहमद, ग्राम- केन्दो देवगाँव थाना चक्रधरपुर को जख्मी कर दिया गया था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रोनिक माध्यम के सहयोग से एक अपराधकर्मी राजेश महापात्रा पिता- स्व लखन महापात्रा, सा0- बड़ागम्हरिया ब्लॉक के नीचे थाना- आदित्यपुर जिला- सरायकेला खरसावाँ को काण्ड में प्रयोग किए गए देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अलग से आम्म्स एक्ट की सुसंगत धराओं में काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा अपने सहयोगी का नाम बताया गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:- राजेश महापात्रा उम्र 29 वर्ष पिता- स्व० लखन महापात्रा सा0- बड़ागम्हरिया, ब्लॉक के नीचे थाना- आदित्यपुर जिला- सरायकेला खरसावाँ
बरामद सामान:
1. एक देशी पिस्तौल
2. एक जिंदा गोली
3. एक मोबाइल फोन
4. एक एक्टिवा स्कूटी