सिमरिया(चतरा)। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में संचालीत केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार से कक्षा 1 से 8 तक गूगल क्लासरूम जी शूट के माध्यम से कक्षाएं संचालित होंगी। जिसकी तैयारी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा कर ली गई है। शिक्षकों एवं बच्चों को लॉगइन एवं पासवर्ड दे दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कक्षा 9 की कक्षाएं ऑफ लाइन संचालित हैं। आगे उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय जो शैक्षणिक क्षति हुई है उसे पूर्ण करने के लिए विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। ताकि बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से पूर्ण हो सके। शिक्षकों का भी विशेष प्रशिक्षण दीक्षा पोर्टल के द्वारा संचालित है।