सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला। प्रधानमंत्री के 71 वें जन्म सप्ताह पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत सरायकेला नगरपंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा द्वारा चलाया गया स्वच्छता सहित जनजागरूकता अभियान। शहरी क्षेत्र स्थित हाटटोला तालाब एवं आसपास स्वच्छता अभियान में सफाई किया गया।तथा जनभागीदारी से स्वच्छ मोहल्ला स्थापित करने हेतु मोहल्लेवासियों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, नगरपंचायत उपाध्याय मनोज कुमार चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष बद्री दोरोगा, पूर्व नगर अध्यक्ष सोहन सिंह, राजकुमार सिंह, कृष्णा राना रवि सतपति, पिंकी मोदक, रूपा पति एवं काफी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।