रामगोपाल जेना
चाईबासा: आज सेवा और समर्पण अभियान पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती के उपलक्ष पर झारखंड निषाद विकास संघ पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा शहर के बीच-बीच गांधी मैदान में स्थित प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सामुदायिक भवन व मां शीतला मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई इस शुभ अवसर पर सैकड़ों बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र निषाद, कार्यकारी अध्यक्ष रोहन निषाद, कोषाध्यक्ष संतोष निषाद, संयुक्त सचिव मुकेश निषाद, समाज के कोषाध्यक्ष बिहारी, उपाध्यक्ष अंकित निषाद,कार्यसमिति सदस्य बबलू निषाद, के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।