बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन कल्याण समिति, करियातपुर के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर करियातपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक सघन रूप से चलाया गया स्वच्छता अभियान के तहत करियातपुर चौक से सनराइज अकादमी तक पिछले एक साल से जमे कचरे व पुराना पंचायत भवन के सामने कई साल से पड़ा कचरे का अंबार की विशेष रूप से सफाई किया गया। वहीं आने जाने वालों के लिए वाहन पार्किंग के रूप में बनाया गया। अभियान में जन कल्याण समिति के संस्थापक संतोष कुमार प्रजापति, अध्यक्ष चंदन कुमार केसरी, सचिव कमलेश कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार केसरी, उपाध्याय प्रवीण प्रजापति, उपसचिव प्रकाश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष दीपक प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, रंजीत सोनी, विक्की श्रीवास्तव, अभिषेक साव, आनंद यादव आदि ने योगदान दिया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी किशुन यादव, पंसस राजकुमार रविदास, समाजसेवी कैलाश केशरी भी उपस्थित रहे।