रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: शिक्षक सुबास चंद्र प्रधान के द्वितीय पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ में नवजात शिशुओं को वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही माताओं को पौष्टिक फलों का भी वितरण किया गया। मौके पर सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने कहा कि स्वर्गीय सुबास चंद्र प्रधान शिक्षक के पद पर चक्रधरपुर के केरा और देवगाँव, सोनुआ के बालक मध्य विद्यालय सोनुआ और मध्य विद्यालय शशिकला, सरायकेला के नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। वे जहाँ भी कार्यरत थे उस क्षेत्र के उनके छात्र एवं अभिभावक एक महान शिक्षक के रूप में उन्हें सम्मान के साथ याद करते हैं। मौके पर अस्पताल के डॉ० फुलचाँद हांसदा, अरविंद कपूर, रूपेश प्रधान, हरिनारायण शर्मा, पुरुषोत्तम प्रधान एवं अस्पताल के कर्मी मौजूद थे।