रजरप्पा(रामगढ़): कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय कोलकत्ता द्वारा जारी की गई पदोन्नति पर रजरप्पा क्षेत्र के विभिन्न पदों के 29 अधिकारियों का पदोन्नति किया गया है। अधिकारियों को दिए गए प्रमोशन पर हर्ष जताते हुए रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने शनिवार को महाप्रबंधक सभागार में सभी पदोन्नत प्राप्त अधिकारियों को बुलाकर इसे कर्मठ व जुझारू अधिकारियों के लिए सम्मानजनक व संतोषप्रद बताया है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्नति प्राप्त अधिकारियों को ओर जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाने की सलाह दी। इसके अलावे महाप्रबंधक उत्खनन सुबोध कुमार तथा स्टाफ ऑफिसर पर्सनल एसके गोस्वामी ने भी सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इनका हुआ प्रमोशन
मितेश मधुप, शम्भू शरण प्रसाद,अजयनंद झा, चंद्रशेखर आज़ाद, गीतांश अग्रवाल, कुबेर चंद्र महंत, संदीप कुमार, संजय कुमार सिंह, विवेक द्विवेदी, विनीत कुमार, हेमसागर महतो, मनोज कुमार साह, समिधा चौधरी, चंद्र भूषण त्यागी, कजरू पहान, अमरनाथ सिंह, अरविंद कुमार, आशुतोष कुमार शरण, दिग्विजय, कमलेश प्रसाद, मनोज कुमार, ओमप्रकाश प्रभाकर, पारसनाथ मिश्रा, प्रकाश कुमार, एसएन प्रसाद, शेखर सुमन, राजेश्वर शर्मा, प्रशांत कुमार शामिल है।