जमकर केंद्र सरकार के विरोध में लगाए नारे
मयूरहंड(चतरा)। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय सिथत शहीद चैक पर पेट्रोल, डीजल व सरसो तेल की बढ़ती कीमत व महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया। पुतला दहन कांग्रेस प्रदेश सचिव शशि प्रमोद लाल, राजद प्रदेश सचिव इंद्रदेव ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष भरोस यादव व झामुमो जिला संयोजक मंडली के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। नेताओं ने इस दौरान सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में महंगाई इतना बढ़ा है कि आम आदमी त्राहीमाम कर रहा है। आज सरसो तेल दो सौ रुपए खरीदने को आम जनमानस विवश है। पुतला दहन कार्यक्रम में गठबंधन के कई कार्यकर्ता शामिल थे।