अध्यक्ष रमजान अली व सचिव बने मो मुनव्वर
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही : जिला कल्याण पदाधिकारी हजारीबाग के पत्रांक 553/ दिनांक 17/8/2021 के आदेश के आलोक में प्रखंड के डापोक पंचायत के गरजामो गांव में कब्रिस्तान का घेरा बंदी निर्माण कार्य को लेकर लाभुक समिति का गठन ग्राम सभा कर किया गया। सभा की अध्यक्षता जमाल उद्दीन ने किया। सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष रमजान अंसारी (पिता सलामत अली) को बनाया गया।वहीं सचिव मो मनवर (पिता रहीम मिंया) को चयन किया गया। वही कार्यकारिणी सदस्य में रमजान अंसारी, मुनव्वर अंसारी, जमालुद्दीन, साबिर हुसैन, शरीफ उद्दीन, अख्तर अली, कमरुद्दीन अंसारी को चयन किया गया। कब्रिस्तान में घेराबंदी को देखरेख के लिए ग्रामीणों द्वारा निगरानी समिति का गठन किया गया।