गिद्धोर से भुपेंद्र पाण्डेय
गिद्धौर(चतरा): प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में आज भी समुचित व्यवस्था नही है।केंद्र कई संसाधनों की कमी झेल रहा है।बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय के इस केंद्र के भरोसे पूरा प्रखंड है।परंतु यहां डॉक्टर के साथ साथ कई संसाधनों की कमी है।जिससे प्रखंड वासियो को केंद्र से समुचित लाभ नही मिल पाता है। स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर के अभाव में एएनएम के भरोसे चलता है।समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हालत इतनी खराब है कि यहां बीपी मापने वाली मशीन तक कि सुविधा नही है। जो लोगो के लिए यह आम हो गया है। किसी भी मरीज के इलाज के पूर्व उसकी बीपी की जांच आवश्यक माना जाता है।जानकारी के मुताबिक केंद्र में बीपी की मशीन था। लेकिन पिछले 6 महीना से खराब पड़ा है। मरीजों का कहना है की प्रत्येक दिन हॉस्पिटल में डॉक्टर तो नहीं रह पाते तो कम से कम छोटी मोटी व्यवस्था भी अस्पताल में होना अति आवश्यक है वो भी नहीं है। एएनएम के भरोसे हॉस्पिटल चल रहा है बीपी नापने वाला मशीन के बारे में पूछे जाने पर केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहते है कि हम लोग क्या कर सकते हैं। और हमें इस संबंध में कोई विशेष जानकारी भी नहीं है।