बसंत कुमार गुप्ता
गुमला: जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि सिमडेगा के पूर्व विधायक नियेल तिर्की का निधन हो गया है। जिसे लेकर जिला कांग्रेस कमिटी ने शोक प्रकट किया है। चुंकि इनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है। ईश्वर परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन शक्ति दें और मृत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। शोक प्रकट करने वाले में वरीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, महिला उपाध्यक्ष हेमावती देवी, रामनिवास प्रसाद, अरूण गुप्ता आदि शामिल है।